पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगार : -अनुराग ठाकुर
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगार : -अनुराग ठाकुर

West Bengal Government

West Bengal Government

ममता बनर्जी तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: अनुराग ठाकुर

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के हिंदुओं को श्री राम के आने की खुशी मनाने से रोक रही: अनुराग ठाकुर

14 जनवरी 2024, कोलकता, पश्चिम बंगाल/ नई दिल्ली: West Bengal Government: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर आज पश्चिम बंगाल प्रवास पर हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए श्री ठाकुर ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज ममता दीदी के राज में पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जो पैसा जनता की भलाई के लिए आता है उसे लूटने का पूरा प्रबंध यहां है। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने आई ईडी की टीम पर भी यहां पथराव और मारपीट कर उनका सर फोड़ने का काम किया जाता है। पश्चिम बंगाल की सरकार भ्रष्टाचारियों की पनाहगार है। क्या ममता बनर्जी ने अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को लूट की खुली छूट दे रखी है या यह लोग इनकी सुनते नहीं हैं? पश्चिम बंगाल में अगर किसी पुलिस अधिकारी के ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो ममता बनर्जी उसको बचाने के लिए सड़क पर उतर आती हैं। रेड होती है। करोड़ों रुपए बरामद होते हैं। टीएमसी के ही लोगों का नाम उसमें क्यों आता है?

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कल पूरे भारत में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव मनाया गया लेकिन पश्चिम बंगाल के युवाओं को इनमें शामिल नहीं होने दिया गया। क्यों?

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा खड़ी कर दी है। आज जब पूरे देश में राम नाम की गूंज है तब पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को खुशियां भी नहीं मानने दिया जा रहा। यहां कर्फ्यू जैसी स्थिति लगा दी गई है। अब हिंदू साधुओं के साथ मारपीट और उनकी हत्या के प्रयास के मामले सामने आए हैं। लगातार मीडिया में खबर चलाने के बाद अब जाकर कार्रवाई हुई है। ममता बनर्जी बताएं यह हिंदू विरोधी सोच क्यों?

आगे दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े सवाल के जवाब में श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "जो लोग कभी कांग्रेस के भ्रष्टाचार और देश से भ्रष्टाचार हटाने की बात करते थे वह आज स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। आज उनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद सब जेल में हैं। किसी को बेल नहीं मिल रही। अरविंद केजरीवाल जी ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता फैलाई है। जब जांच होती है तो यह लोग भागने का काम करते हैं।"

आगे INDI एलाइंस के सवाल पर श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "आज घमंडियां गठबंधन का अहंकार सर चढ़कर बोल रहा है। एक नेता दूसरे से बात नहीं करता। पश्चिम बंगाल में ही अधीर रंजन चौधरी साहब कुछ और कहते हैं, ममता बनर्जी कुछ और कहती हैं। इनके पास ना नेता है, ना नीति है, ना नियत है। उत्तर प्रदेश में भी बुआ और बबुआ की ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। आज सभी कैंप के नेता कमाई करने में लगे हैं। इसमें हर कोई एक दूसरे को संरक्षण दे रहा है।"

आगे आर्थिक सवालों के जवाब में श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "2013-14 में यूपीए शासन काल के दौरान 13% महंगाई दर थी। आज 5% है। 2013-14 में नाही रसिया यूक्रेन वार था, ना कोविड आया था और ना ही विश्व मंडी की ओर जा रहा था।

यह पढ़ें:

आरुषि तलवार की हत्या के 15 साल बाद, जारी रहस्य और पुलिस की चूक

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

शीना बोरा-दास हत्याकांड: प्यार, वासना और विश्वासघात की एक घिनौनी गाथा