दिल्ली-NCR में मौसम का महा-ब्लास्ट: तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू; मोबाइल स्क्रीन पर फ्लैश हुए 'इमरजेंसी अलर्ट', मिली भारी राहत!
Weather 'Mega-Blast' in Delhi-NCR
नई दिल्ली। Weather 'Mega-Blast' in Delhi-NCR, दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज शनिवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली समेत एनसीसार के शहरों में धूल भरी आंधी के साथ बूंबाबांदी शुरू हो गई है।
हरियाणा के सोनीपत और गुरुग्राम में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। सोनीपत में सुबह से तेज धूप ने लोगों को परेशान किया था।

बताया गया कि दोपहर को आसमान में बादल छाए और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजधानी दिल्ली और नोएडा में भी बारिश शुरू हो गई है। दोपहर के बाद अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले 2 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के जिलों में तेज आंधी/धूल भरी आंधी के साथ 100 kmph तक की तेज हवाएं, ओले और हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
इसी बीच देशभर के करोड़ों लोगों के मोबाइल पर मौसम अलर्ट का मैसेज आया। अलर्ट में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई।


मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए भी गरज के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है। दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट भी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।