Vikas Bharat Sankalp Yatra programs being organized on a large scale in Haryana

हरियाणा में व्यापक स्तर पर आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम, यात्रा के नौवें दिन 128 स्थानों पर हुए कार्यक्रम, 53 हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

Mool-Chand-Sharma-in-Vikas-

Vikas Bharat Sankalp Yatra programs being organized on a large scale in Haryana

Vikas Bharat Sankalp Yatra programs being organized on a large scale in Haryana: चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प किया है। इसी के चलते प्रदेश में इस यात्रा के कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और नई योजनाओं के माध्यम से उनको लाभ पहुंचाना है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से ना छूटे यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में इस यात्रा के कार्यक्रम गांवों के साथ-साथ शहरों में भी बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री का प्रत्येक नागरिक से यात्रा से जुडऩे का आह्वान

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र में तब्दील हो जाए। यह एक बड़ा और व्यापक अभियान है। देश के प्रत्येक नागरिक और सभी वर्ग के लोगों को इस अभियान से जुडऩा चाहिए। यदि सभी लोग इससे जुड़ेंगे तो निश्चित ही भविष्य में भारत वैश्विक मानचित्र पर सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के माध्यम से यह प्रयास करना चाहते हैं कि गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए बनाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे और पात्र लोगों को उनका लाभ मिले।

नौवें दिन 53 हजार से ज्यादा लोगों ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा में भागीदारी

यात्रा के नौवें दिन प्रदेशभर में 128 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें 53 हजार से ज्यादा लोगों की भागीदारी रही। यात्रा के दौरान 15 हजार से ज्यादा लोग हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाई। 10227 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। यात्रा के दौरान 88 लोगों ने आयुष्मान कार्ड शिविर का लाभ उठाया, 136 लोग आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 104 किसानों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली।

44110 लोगों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

यात्रा में जनभागीदारी बढ़ाने व समाज के लिए अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। नौवें दिन 1310 मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्य करने वाली 523 महिलाओं, 165 स्थानीय खिलाडिय़ों और 188 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। नौवें दिन की यात्रा में 44110 लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।

सरकार ने यात्रा को जनसंवाद से जोडक़र लोगों को दी बड़ी सौगात

प्रदेश सरकार ने इस यात्रा को जनसंवाद के साथ जोडक़र लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके चलते लोगों की शिकायतों और समस्याओं को भी सुना जा रहा है और मौके पर ही उसके समाधान के कदम भी उठाए जा रहे हैं। सरकार की इस पहल से प्रदेशवासी खासे लाभान्वित हो रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को प्रदेश के लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होकर विकसित भारत का संकल्प ले रहे हैं और साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जुटा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें ....

जिले के गांव झुम्पा में प्रस्तावित केंद्रीय पूनी संयंत्र (सीएसपी) व अन्य योजनाओं के लिए ‘मेगा प्रोजेक्ट’ स्थापित करने की तैयारी:खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार

 

 

ये भी पढ़ें ....

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे