बहराइच मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित, सोनम वांगचुक के समर्थन में बिना अनुमति मार्च निकालने पर कार्रवाई

1000265884

Resident doctor at Bahraich Medical College

बहराइच। Resident doctor at Bahraich Medical College, मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट चिकित्सक ने दो दिन पूर्व दिल्ली में धरना दे रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में बिना अनुमति के जिले में धरना प्रदर्शन कर मार्च निकाला था। इसको गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम की है।

महाराष्ट्र के अमरावती के नाखुर निवासी डॉ. रूपक इखे मेडिकल कॉलेज बहराइच में रेजिडेंट हैं। वह विशेष डिग्री के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को चिकित्सक ने सोनम वांगचुक के समर्थन में बिना प्राचार्य की अनुमति के पैदल मार्च निकाला। साथ ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ. संजय खत्री को हुई तो उन्होंने संबंधित चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। प्राचार्य ने बताया कि सीएमएस डॉ. एसके वर्मा की अगुवाई में गठित टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।