जौनपुर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, राम मंदिर चढ़ावा विवाद से लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Omprakash Rajbhar arrived in Jaunpur

Omprakash Rajbhar arrived in Jaunpur

Omprakash Rajbhar arrived in Jaunpur, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले, प्रदेश की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, "मछली छोटी हो या बड़ी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दोषी चाहे किसी भी पद पर हो, कानून अपना काम करेगा."

टिन्नू यादव के घर बुलडोजर चलने के सवाल पर राजभर ने कहा कि यह निर्णय प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का विषय है. उन्होंने कहा कि "बुलडोजर कब पहुंचेगा, इसका फैसला प्रशासन करेगा."

'इस जन्म में यूपी के सीएम नहीं बन पाएंगे अखि‍लेश' 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि "पिछले दो वर्षों से अखिलेश यादव मुझ पर गालियां दिलवा रहे हैं. अब मैंने जवाब देना शुरू किया तो उन्हें बुरा लग रहा है. इस जन्म में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, इसके लिए उन्हें दूसरा जन्म लेना पड़ेगा."

सपा पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. वहीं सपा पर विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव उनके विधायकों को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे थे. विधायकों की खरीद-फरोख्त के सवाल पर राजभर ने कहा, "अगर कोई बिकेगा तो लोग खरीदेंगे ही." उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.