शख्स के पेट से निकले 28 चम्मच और 19 टूथ ब्रश; खाने की चीज समझ निगलता गया, पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल लाया गया

28 Spoons 19 Tooth Brush Came Out of The Man Stomach After Long Opreshan

28 Spoons 19 Tooth Brush Came Out of The Man Stomach After Long Opreshan

28 Spoons in Stomach: अगर आपको यह बताया जाए कि किसी शख्स के पेट से 28 चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन मिले हैं तो आप यह सब सुनकर अपना माथा ही पकड़ लेंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लंबे ऑपरेशन के बाद एक शख्स के पेट से 28 चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन निकाले गए हैं। पेट में तेज दर्द होने के बाद शख्स को अस्पताल लाया गया था। इस अजीबोगरीब मामले से डॉक्टर खुद भी दंग रह गए हैं।

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था शख्स

बताया जाता है कि शख्स का नाम सचिन है और वह नशे का आदी है। जिसके चलते उसे नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था। यहीं पर उसके पेट में जब अचानक तेज दर्द हुआ तो इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अस्पताल में जब डॉक्टरों ने जांच की तो सीटी स्कैन में डॉक्टरों को बड़ी संख्या में सचिन के पेट में स्टील-प्लास्टिक जैसी वस्तुएं दिखीं, जिससे वे हैरान रह गए। इसके बाद उन वस्तुओं को निकालने के लिए 5 घंटे ऑपरेशन चला और एक-एक करके 28 चम्मच, 19 टूथ ब्रश और 2 पेन निकाले गए।

खाने की चीज समझ निगलता गया

बताया जाता है कि शख्स ने खुद ही ये सब चीजें खाई थीं। मतलब हैरानी इस बात की है कि इस शख्स ने यह सब चीजें कैसे खाई होंगी? यह एक बड़ा सवाल भी है, वहीं डॉक्टरों का मानना है कि मानसिक बीमारी में कई बार इंसान बिना खाने योग्य चीजों को भी खा लेता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि नशामुक्ति केंद्र में कम खाना मिलने से नाराज होकर सचिन ये वस्तुएं निगलता गया और अपने पेट में इकट्ठा कर लीं।

 

सुहागरात पर दुल्हन की अजीब डिमांड सुन दूल्हे के उड़े होश, पेचीदा हो गया मामला