UPSC Prelims 2025: रांची में 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

UPSC Prelims 2025: रांची में 24 मई को होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

ranchi-upsc-1779336072853_v

UPSC Prelims 2025: Civil Services Preliminary Examination

रांची। UPSC Prelims 2025: Civil Services Preliminary Examination, प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई की तैयारियों को ले संबंधित पदाधिकारियों के साथ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में बैठक की गई।

बैठक में निर्धारित तिथि पर होने वाले परीक्षाओं को ले चर्चा की गई। ब्रीफिंग के दौरान आयुक्त के सचिव आलोक कुमार द्वारा प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को उनके कार्यों से अवगत कराया गया।

बैठक में आयुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को होगी और रांची के कुल 36 केंद्रों पर 16531 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयुक्त ने कहा उक्त परीक्षा के दौरान 23 एवं 24 मई को किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने कहा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी समय से प्रश्न पत्रों के पैकेट पहुंचाने एवं समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिका एवं अन्य आवश्यक कागजातों को जीपीओ में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

सभी परीक्षा उपकेंद्रों पर विधि व्यवस्था संधारणार्थ एवं स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ एक चार का पुलिस बल एवं एक अलग पुलिस दल जिसमें तीन पुरुष एवं दो महिला अनिवार्य रूप से प्रतिनियुक्त रहेंगे, जो परीक्षार्थियों के केंद्र में अंदर जाने के समय मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी परीक्षा की तिथि से पूर्व ही अनिवार्य रूप से आपस में संपर्क स्थापित कर लें ताकि परीक्षा की तिथि के दिन किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। सभी प्रतिनियुक्त स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी परीक्षा से एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा समाप्ति के बाद संबंधित स्थानीय निरीक्षी पदाधिकारी परीक्षा से संबंधित उपस्थित विवरणी, जैमर अधिष्ठापन संबंधित प्रपत्र एवं निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यरत नियंत्रण कक्ष को जमा करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से पहचान पत्र का मिलन अवश्य करेंगे।

परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस न हो। सभी यूपीएससी के गाइडलाइन का पालन करेंगे। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, रांची, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी, कालेज एवं विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।