UP Govt 1 Lakh Fund For Ramayana And Durga Saptshati

रामायण और दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए हर जिले को 1 लाख रुपए मिलेंगे; UP में योगी सरकार का 'भक्ति मोर्चा', जरा आप भी देखें

 UP Govt 1 Lakh Fund For Ramayana And Durga Saptshati

UP Govt 1 Lakh Fund For Ramayana And Durga Saptshati

UP Govt 1 Lakh Fund For Ramayana And Durga Saptshati: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूरा उत्तर प्रदेश भक्तिमय माहौल में डूबने वाला है। प्रदेश की योगी सरकार ने इसके लिए खास व्यवस्था की है। दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंदिर रामायण और दुर्गा सप्तशती के पाठ से गूंजें। योगी सरकार की ऐसी कोशिश है। इसके लिए योगी सरकार अपने स्तर पर खुद तैयारी कर रही है। मंदिरों में रामायण और दुर्गा सप्तशती पाठ के लिए योगी सरकार हर जिले को 1 लाख रुपए का फंड देगी।

वहीं रामायण और दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। योगी सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। योगी सरकार का कहना है कि, सभी मंदिरों को चिह्नित कर लिया जाए ताकि आयोजन के लिए फंड उपलब्ध कराने में कोई कमी न रहे। आयोजनों के लिए जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन कर सकते हैं।  

2 नोडल अधिकारी भी नियुक्त

बताया जाता है कि, योगी सरकार ने इस प्रकार के आयोजन को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर दो नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं। इन नोडल अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि, जिन मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। उन मंदिरों के नाम, पता, तस्वीरें और सम्बंधित प्रबंध समिति की जानकारी लेनी होगी। नोडल अधिकारी जांच करेंगे कि कार्यक्रमों का आयोजन सही मायनों में हो रहा है या नहीं। कोई गड़बड़ तो नहीं हो रही है।

22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुवात

आपको बतादें कि, इस बार 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुवात हो रही है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। नवरात्रि के नौ दिन लोग व्रत रखते हुए मां दुर्गा की पूजा आराधना करते हैं और इसके बाद कन्या पूजन कर उनको खाना खिलाकर अपना व्रत तोड़ते हैं।

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा?

  • 1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (स्थापना)
  • 2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा
  • 4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा
  • 5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा
  • 6- नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा
  • 7- नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा
  • 8- नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी
  • 9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री