UP Congress New Chief Brijlal Khabri: बृजलाल खाबरी यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी हुए नियुक्त

UP Congress New Chief: कांग्रेस ने यूपी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की, साथ ही 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किये नियुक्त

UP Congress New Chief Brijlal Khabri

UP Congress New Chief Brijlal Khabri

UP Congress New Chief : एक लंबे समय से खाली पड़े उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर आखिरकार नियुक्ति हो ही गई| बतादें कि, कांग्रेस हाईकमान ने यूपी में अपने नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है| बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष (UP Congress New Chief Brijlal Khabri) बनाया गया है| अब बृजलाल खाबरी के हाथ यूपी कांग्रेस की कमान होगी| इसके अलावा एक और खास बात यह है कि कांग्रेस हाईकमान ने यूपी में प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं|

ये हैं कांग्रेस के वो 6 प्रांतीय अध्यक्ष

बताया जाता है कि, कांग्रेस हाईकमान ने राजनीतिक आधार पर उत्तर प्रदेश को कुछ जोनों में बांटा है और इन्हीं जोनों पर अब ये 6 प्रांतीय अध्यक्ष काम करेंगे| इन प्रांतीय अध्यक्षों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे के साथ ही वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित और अनिल यादव के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने इन प्रांतीय अध्यक्षों के सहारे कई जातियों को साधने की कोशिश की है|

UP Congress New Chief
UP Congress New Chief

बृजलाल खाबरी को है संगठन का पुराना अनुभव

कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष ऐसे ही नियुक्त नहीं किया है| बृजलाल खाबरी को संगठन का पुराना अनुभव है| वह पहले बसपा में थे और यहां उन्होंने संगठन में काफी काम किया| बृजलाल खाबरी 2016 में कांग्रेस में शामिल हुए थे| वह जालौन के रहने वाले हैं और यहां से सांसद भी रहे हैं| खाबरी ने 2017 और 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था| हालांकि, दोनों चुनावों में हार का सामना करना पड़ा|

UP Congress New Chief Brijlal Khabri
UP Congress New Chief Brijlal Khabri

यूपी विधानसभा चुनाव के बाद से खाली पड़ा था अध्यक्ष पद

ध्यान रहे कि, हाल ही में हुए देश के पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था| जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी राज्यों के अध्यक्षों से इस्तीफ़ा मांग लिया था| जहां इस कड़ी में उस दौरान यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा| अजय कुमार लल्‍लू के इस्तीफे के बाद यह पद लगातार खाली पड़ा था|