केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 69वां जन्मदिन: पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई; लगातार 3 कार्यकाल संभालने वाले बने देश के इकलौते नेता

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 69वां जन्मदिन: पीएम मोदी और शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई; लगातार 3 कार्यकाल संभालने वाले बने देश के इकलौते नेता

screenshot-2026-05-27-101813

Union Minister Nitin Gadkari's 69th Birthday

नई दिल्ली। Union Minister Nitin Gadkari's 69th Birthday, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत को नई पीढ़ी का बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी देने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' जन्मदिन पर मिले पीएम मोदी के इस बधाई संदेश के जवाब में गडकरी ने कहा, ''आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार।

आपका दूरदर्शी नेतृत्व हमें देश के विकास और प्रगति के लिए समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।'' भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोशल मीडिया पर गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।'' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा कि हमारे ऊर्जावानसहयोगी नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे देश में विश्वस्तरीय सड़क ढांचा तैयार करने की दिशा में पूरी लगन से काम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक्स पर लिखा, ''हमारे वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लिखा, ''सड़क परिवहन और राजमार्ग के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के सड़क बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और नवाचार आधारित विकास को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सेवा की कामना करता हूं।'' नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को नागपुर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहने वाले नेता हैं। वह 12 साल से अधिक समय से इस पद पर हैं। खास बात यह है कि वह लगातार तीन कार्यकाल तक एक ही मंत्रालय संभालने वाले इकलौते नेता हैं।