Union Cabinet: मोदी कैबिनेट में फेरबदल पर मंत्री मनोहर लाल का बयान; चर्चा- खट्टर से बिजली मंत्रालय वापस लिया जा सकता

मोदी कैबिनेट में फेरबदल पर मंत्री मनोहर लाल का आया बयान; चर्चा- खट्टर से बिजली मंत्रालय वापस लिया जा सकता, कुछ मंत्रियों की होगी छुट्टी

Union Minister Manohar Lal Khattar Statement Over Modi Cabinet reshuffle

Union Minister Manohar Lal Khattar Statement Over Modi Cabinet reshuffle

Union Cabinet reshuffle 2026: केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज है. खबर है कि कुछ ही दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस बीच शनिवार को करनाल पहुंचे केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का मंत्रिमंडल फेरबदल पर बयान सामने आया है. खट्टर ने फिलहाल इस विषय पर कोई जानकारी न होने की बात कही. मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि "मैं कभी चर्चाओं पर ध्यान नहीं देता हूं. जब कोई चीज़ सामने आएगी तो आपको और हमें पता चल जाएगा।"

चर्चा- खट्टर से बिजली मंत्रालय वापस लिया जा सकता

इधर मोदी कैबिनेट में फेरबदल के साथ एक चर्चा और तेजी से चल रही है वो ये है कि मनोहर लाल खट्टर से बिजली मंत्रालय वापस लिया जा सकता है. मनोहर लाल खट्टर के पास भारत सरकार में ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा है। मनोहर लाल के साथ-साथ मंत्रिमंडल के कुछ और मंत्रियों के भी विभागों को बदलने की बात कही जा रही है. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.

हरियाणा के 2 बार सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री बनने से पहले मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के 2 बार लगातार सीएम रहे हैं। 2014 में वह पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे. वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उन्हें हरियाणा से केंद्र की राजनीति में ले आई। बीजेपी ने उन्हें करनाल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद मनोहर लाल को केंद्र में मंत्री बनाया गया और उन्हें ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया. मनोहर लाल खट्टर, पीएम मोदी के पुराने करीबी माने जाते हैं.

करनाल में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर कहा, ''आज करनाल स्थित 'कर्ण कमल' पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न पदाधिकारियों के साथ स्नेहपूर्ण भेंट का अवसर मिला। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देने तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर सार्थक संवाद हुआ। सशक्त संगठन ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है!! हमारे समर्पित एवं कर्मनिष्ठ कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक पूंजी और आधारस्तम्भ हैं। उनके अथक परिश्रम, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प से ही संगठन निरंतर सशक्त होता है.''

सोलर और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स बढाए जा रहे

उन्होंने आगे कहा, "पहले हम सिर्फ़ थर्मल पावर पर निर्भर थे, लेकिन प्रदूषण कम करने के लिए हमें सोलर और हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट्स को बढ़ाने की ज़रूरत थी; इसलिए हमने पूरे देश में इनका विस्तार किया है. जैसे-जैसे मांग बढ़ेगी, हम क्षमता बढ़ाते रहेंगे.''

मंत्रिमंडल फेरबदल पर पूरी खबर

केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा! नए चेहरों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह, कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी, कई के विभाग बदलेंगे