केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं

Baba Banda Singh Bahadur Ji's 'Sirhind Fateh Diwas'

Baba Banda Singh Bahadur Ji's 'Sirhind Fateh Diwas'

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे

असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया

उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2026 11:07AM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ के हार्दिक अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “धर्म के प्रति अटूट निष्ठा, मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण और अन्याय के विरुद्ध अद्भुत साहस की प्रतिमूर्ति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे। उन्होंने किसानों को संगठित कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और मुगलों को पराजित कर स्वाभिमान, साहस एवं धर्मरक्षा का अमर संदेश दिया। असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद उन्होंने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।”

यह भी पढ़ें: 

झारखंड में घुसपैठ मुद्दे पर सियासत तेज, अमित शाह के बयान के बाद भाजपा ने बढ़ाया अभियान

AAP सांसद चब्बेवाल को अमित शाह के नाम पर आया संदिग्ध कॉल, जांच की मांग

बंगाल में नए मुख्यमंत्री पर आज लगेगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में होगी विधायक दल की बैठक