पणजी में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- गोवा में समान नागरिक संहिता गौरव की बात, देश के लिए उदाहरण

पणजी में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू- गोवा में समान नागरिक संहिता गौरव की बात, देश के लिए उदाहरण

Uniform Civil Code

Uniform Civil Code

पणजी: Uniform Civil Code: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को गोवा में समान नागरिक संहिता की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है और देश के लिए अच्छा उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की महानगरीय संस्कृति में महिलाओं को भी समान दर्जा प्राप्त है।

तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को गोवा पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में उच्च शिक्षा में महिला छात्रों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है लेकिन राज्य के कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है।

यह गोवा के लिए गौरव की बात है कि यहां लोगों ने समान नागरिक संहिता को अपनाया है। गोवा में औपनिवेशिक युग का पुर्तगाली नागरिक संहिता है, जो सभी धर्मों के लोगों पर लागू होती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समान नागरिक संहिता गोवा में रहने वाले सभी समुदायों के महिला और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान करता है। यह संविधान के अनुरूप हैं और देश के लिए अच्छा उदाहरण है। राष्ट्रपति ने आत्मनिर्भर गोवा पहल की भी प्रशंसा की की और कहा कि इस अवधारणा को पूरे देश में सराहा गया।

यह पढ़ें:

वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में सुधार कर भारत 11वें पायदान पर पहुंचा

आप पत्रकार हैं तो आपके लिए मोटी कमाई का मौका; एलन मस्क ने दिल खोल दिया है ऑफर, बस X पर करना होगा यह काम

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मामला : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बंगाल सरकार के रूख पर जताई नाराजगी