Ujjain Mahakal Temple Latest News: उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहे हैं तो रुकें; प्रशासन का निर्णय- भक्तों के लिए नहीं खुलेगा गर्भगृह

उज्जैन महाकाल मंदिर जा रहे हैं तो रुकें; प्रशासन का निर्णय- भक्तों के लिए नहीं खुलेगा गर्भगृह, जानिए क्यों?

 Ujjain Mahakal Temple Latest News

Ujjain Mahakal Temple Latest News

Ujjain Mahakal Temple Latest News: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में एक उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का प्लान अगर आप बना रहे हैं तो अभी जरा रुक जाइए और प्लान को थोड़ा आगे बढ़ा दीजिए। आप 10 अप्रैल के बाद महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जाइए। दरअसल, 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक महाकाल मंदिर का गर्भगृह भक्तों के लिए नहीं खुलेगा। गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा| मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

बताया जाता है कि, यह निर्णय विश्व प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के आयोजन के चलते लिया गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा तीन से दस अप्रैल के दौरान आयोजित हो रही है। जिसमें लोगों भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर महाकाल मंदिर के गर्भगृह को भक्तों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। क्योंकि पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा में भीड़ और व्यवस्थाओं को संभालना प्रशासन के लिए चुनौती है।

प्रदीप मिश्रा की शिव कथा में बड़ी संख्या में लोग आएंगे

पंडित प्रदीप मिश्रा की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। जहां भी उनकी शिव कथा होती है। वहां भीड़ को संभालने में प्रशासन के छक्के छूट जाते हैं। मिश्रा की शिव कथा में लोगों का बड़ा हुजूम उमड़ता है। अभी हाल ही में महाशिवरात्रि के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर कई खबरें भी सामने आईं थीं कि कैसे उनके चलते सड़कें की सड़कें जाम हो गईं थीं। सड़कों पर गाड़ियों का लंबा तांता लगा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे लोगों का सैलाब आया हो। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं के बावजूद स्थिति बिगड़ गई थी। जहां यही सब देखते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव कथा के चलते महाकाल मंदिर के गर्भगृह को भक्तों के लिए बंद रखा जा रहा है। क्योंकि दोनों तरफ व्यवस्थाओं को संभालना होगा।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा? (Who is Pandit Pradeep Mishra)

पंडित प्रदीप मिश्रा मूलरूप से मध्य प्रदेश के सीहोर के रहने वाले हैं। प्रदीप मिश्रा अपने नाम के साथ प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले भी लिखते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा सोशल मीडिया पर भी खूब हिट हैं। शिव कथा के दौरान जितना हुजूम उनके सामने उमड़ता है शायद उतना ही उन्हें सोशल मीडिया पर लाइव देखता है। इसके साथ ही उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया दबाकर देखे जाते हैं। उनकी कथा के दौरान दिए जाने वाले उपदेशों के वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्तों में बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं।

Pandit Pradeep Mishra
Pandit Pradeep Mishra

 

यह भी पढ़ें- माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला और महाकाल पर एक टक नजर; विराट कोहली और अनुष्का महाकालेश्वर के द्वार पहुंचे, गेट पर कुछ ऐसे बैठ गए