Virat Kohli-Anushka Sharma in Mahakaleshwar Dham

माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला और महाकाल पर एक टक नजर; विराट कोहली और अनुष्का महाकालेश्वर के द्वार पहुंचे, गेट पर कुछ ऐसे बैठ गए

Virat Kohli-Anushka Sharma in Mahakaleshwar Dham

Virat Kohli-Anushka Sharma in Mahakaleshwar Dham

Virat Kohli-Anushka Sharma in Mahakaleshwar Dham: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इन दिनों भगवान की भक्ति खूब कर रहे हैं। अच्छी बात है करनी भी चाहिए। बतादें कि, पिछले कुछ दिनों के अंदर ही विराट और अनुष्का नैनीताल नीम करौली धाम से लेकर वृंदावन और ऋषिकेश धाम आकर भगवान के साथ-साथ संत-महत्माओं का आशीर्वाद लेते दिखे हैं। वृंदावन पहुंचकर विराट और अनुष्का ने यहां के नामी संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया था।

यह देखें- संतों की 'संगत' में विराट कोहली, छा गया VIDEO; वाइफ अनुष्का और बेटी के साथ पहुंचे, दंडवत हुए, बोले- महाराज जी मैं सत्संग सुनता हूं

फिलहाल इन सभी धामों पर घूमते हुए अब विराट उज्जैन स्थित बाबा महाकालेश्वर के धाम पहुंच गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। महाकालेश्वर के दर से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष की माला और महाकाल पर एक टक नजर

आपको बतादें कि, महाकालेश्वर के दरबार पहुंचने पर विराट और अनुष्का काफी देर तक गर्भगृह के गेट पर ही बैठ रहे। दोनों एक टक नजर से बाबा महाकाल को देखते नजर आए। आंखों और दिल में बेसब्री से यह इंतजार था कि कब गर्भगृह में एंट्री होगी और कब वह बाबा को छूकर उनकी विधि विधान से पूजा कर उनके दर्शन कर पाएंगे। बतादें कि, महाकाल की पूजा के लिए विराट और अनुष्का दोनों ने पारम्परिक कपड़े पहन रखे थे। दोनों के माथे पर चंदन का लेप था। वहीं विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला डाल रखी थी। साथ ही विराट धोती पहने और गमछा डाले नजर आए।