उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Udaipurs Daughter

Udaipur's Daughter, Manasvi Agarwal

Udaipur's Daughter, Manasvi Agarwal, उदयपुर की पर्वतारोही बेटी ने इतिहास रच दिया है. कठिन परिस्थितियों के बावजूद मनस्वी अग्रवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय तिरंगा फहराया है. इस कामयाबी के साथ मनस्वी राजस्थान की पहली आम नागरिक श्रेणी की महिला बन गई हैं, जिन्होंने एवरेस्ट फतह किया है. इससे पहले राजस्थान में केवल सेना, अर्धसैनिक बल और राजकीय संस्थाओं से जुड़ी तीन महिलाओं ने ही एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि हासिल की है. मनस्वी अंटार्कटिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर “माउंट विन्सन मैसिफ” पर भारतीय ध्वज फहराने वाली राजस्थान की प्रथम महिला हैं.

7 में से5 महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी कर चुकी फतह

इसके अलावा मनस्वी के नाम यूरोप महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी “माउंट एलब्रस”, अफ्रीका की सर्वाेच्च चोटी “किलीमंजारो” और दक्षिणी अमेरिका की सर्वाेच्च चोटी “माउंट अकोंकागुआ” पर तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड दर्ज है. एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ मनस्वी अग्रवाल विश्व के सात महाद्वीपों में से पांच महाद्वीपों की सर्वाेच्च चोटियों पर भारतीय ध्वज फहराने वाली राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

9 महीने में 5 चोटियों पर चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड

मनस्वी ने मात्र 9 माह में पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अब उनका लक्ष्य अगले एक साल के अंदर बाकी दो महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करना है. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए मनस्वी ने 3 महीने तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, लेह-लद्दाख और नेपाल के हिमालयी इलाकों ट्रेनिंग की. 

पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल

पर्वतारोही मनस्वी अग्रवाल

माउंट एवरेस्ट चोटी पर तापमान माइनस 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है और 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली बर्फीली हवाओं के बीच चढ़ाई करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है. बता दें कि मनस्वी ने गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से 5 वर्षीय लॉ की डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही उनका पर्यावरणीय कानून विषय पर शोध भी है. मनस्वी एक पर्वतारोही के साथ एक लॉ कॉलेज में पढ़ाती भी हैं. वह 10 मीटर रेंज में राष्टीय स्तर की निशानेबाज भी हैं.