चंडीगढ़ में सनसनीखेज घटना: हत्या... ग्राउंड में खून से सने पड़े थे दो युवक, सूचना पहुंची तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ में सनसनीखेज घटना: हत्या... ग्राउंड में खून से सने पड़े थे दो युवक, सूचना पहुंची तो पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Two youths found with bloody in a ground in Chandigarh

Two youths found with bloody in a ground in Chandigarh

Chandigarh News : चंडीगढ़ से वीरवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है| शहर के एक ग्राउंड में दो युवक खून से सने मिले हैं| मौके पर पहुंची पुलिस जब इन दोनों युवकों को अस्पताल ले गई तो इनमें से एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है| बताया जाता है कि, जिस युवक का इलाज चल रहा है उसकी हालत बेहद नाजुक है| इसकी भी जान न बचने की आशंका जताई जा रही है| हालांकि, युवक को बचाने के लिए डॉक्टर्स अपनी पूरी कोशिश के साथ उसका इलाज कर रहे हैं| इधर, इसके साथ ही पुलिस ने घटना में अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है| सीएफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है| खबर लिखे जाने तक अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

सेक्टर- 38 की घटना....

बतादें कि, यह सनसनीखेज घटना चंडीगढ़ के सेक्टर- 38 की है| यहां संपर्क सेंटर के नजदीक एक ग्राउंड में दोनों युवक खून से लथपथ हालत में पड़े थे| जब यह मंजर आस-पास मौजूद लोगों ने देखा तो हड़कंप मचा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई| जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया| यहां अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि दूसरे का इलाज शुरू किया गया| युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है|

हत्या की बात ....

फिलहाल, खून से लथपथ मिले दोनों युवकों में एक की मौत के बाद यह घटना अब हत्या की हो गई है| पुलिस पता लगा रही है कि इस घटना का पूरा माजरा क्या है? इन युवकों की यह हालत कैसे हुई... किसने की? हालांकि, घटना में एक बात निकलकर यह सामने आ रही है कि दोनों युवकों में आपस में जोरदार लड़ाई हुई है और एक-दूसरे पर हमला किया है| बरहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना में बारीकी से, हर एंगल से जाँच कर रही है| पुलिस यह भी समझ रही है कि इन दोनों की इस हालत में किसी तीसरे का रोल हो सकता है| बतादें कि, घटना की सूचना पाकर थाना 36 के प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर, थाना मलोया के प्रभारी सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे हुए थे|

रिपोर्ट - रंजीत शम्मी