Two persons of vehicle theft gang caught by police
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Himachal : वाहन चोरी गिरोह के दो व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़े 

vehicle-theft-gang

Two persons of vehicle theft gang caught by police

Two persons of vehicle theft gang caught by police : ऊना। जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने वाहन चोरी गिरोह के दो व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। ये दोनों युवक आपस में जीजा -साला बताए गए हैं। इनमें से एक पंजाब के जालंधर और तो दूसरा हमीरपुर के टौणी देवी का निवासी है।  इसके साथ ही पुलिस ने 30 अगस्त को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर से चोरी की गई पंजाब नंबर की  बाइक भी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली है। इस चोरी की बाइक तो पुलिस ने बरामद कर ली है वहीं अन्य चोरी शुदा वाहनों की बरामदगी का रास्ता भी साफ कर लिया है।

पुलिस ने 30 अगस्त को अस्पताल परिसर से चोरी की गई  बाइक की तलाश के दौरान तहकीकात करते हुए इन दोनों युवकों को काबू किया और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिल का भी अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुका है। गिरफ्तार किए गए पंकज कुमार निवासी हमीरपुर और राजवीर सिंह निवासी जालंधर को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर ली गई है।

एएसपी संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाने में संजीदगी से काम कर रही है। पकड़े गए दो आरोपियों से चोरी की कई वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें....

प्रदेश का पहला स्तनपान प्रबंधन यूनिट लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में

 

ये भी पढ़ें....

Himachal : मुख्यमंत्री ने पैराग्लाइडिंग प्री-वल्र्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया