Two held with narcotics
BREAKING
कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन महासेतु उद्घाटन की तैयारियां तेज, जुलाई के अंत में पीएम मोदी के आने की संभावना केंद्रीय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: सेमीकॉन 2.0, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, वाराणसी इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली-नोएडा कनेक्टिविटी बनी बड़ी ताकत, अब दुबई और चीन समेत कई शहरों की हवाई यात्रा होगी आसान पंचकूला; मोरनी में तेंदुए ने कुत्ते को उठाया: रिहायश इलाके में मूवमेंट कर दबोच ले गया, लोगों में फैली दशहत, वीडियो आया सामने नोएडा सेक्टर-66 अग्निकांड: दो लोगों की दर्दनाक मौत, 100 से अधिक लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी ने दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

नशीली गोलियों के साथ दो काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

arrested-with-narcotics

Two held with narcotics

फतेहाबाद। प्रदेश में नशे का कारोबार पूरी तरह फल-फूल रहा है। पुलिस भी इन कारोबारियों की धरपकड़ में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को नशे की 9990 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान मेजर सिंह और संदीप निवासी सिधानी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनको दो दिन के रिमांड पर लिया है। नशीली गोलियों को पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस उनसे पूरी जानकारी उगलवाने में जुटी है।

टोहाना के डीएसपी बीरम सिंह ने बताया कि हरियाणा पंजाब सीमा पर स्थित गांव चांदपुरा के पास पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को शक की बिनाह पर रोका। वे पुलिस को चकमा देने के प्रयास में थे। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 9990 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने इस पर उनको गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि वे ट्रामाडोल की प्रतिबंधित नशे की गोलियों को पंजाब में सप्लाई करने वाले थे।

डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मेजर सिंह और संदीप निवासी सिधानी के तौर पर हुई है। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस उनसे पता करेगी कि वो नशीली गोलियां कहां से लेकर आए। उनके साथ नशे के नेटवर्क में कौन कौन जुड़े हैं। पुलिस इसको लेकर जल्द ही खुलासा करेगी।