Truck dragged punctured car on Yamuna Expressway
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पंक्चर कार को घसीट ले गया ट्रक, जाने किसकी गई जान -पढ़ें

Truck dragged punctured car on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पंक्चर कार को घसीट ले गया ट्रक

मथुरा। मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस पर शुक्रवार को पंक्चर खड़ी कार में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। वह कार को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत हो गई। महिला के बेटे की 28 फरवरी को शादी है, जिसके लिए परिवार दिल्ली से खरीदारी कर ला रहा था।

कार को पांच सौ मीटर घसीटता ले गया ट्रक

उन्नाव जिले के थाना एफ-84 क्षेत्र के गांव महापारापुर निवासी राजेश कुमार दीक्षित सुबह बेटे सचिन और पत्नी शशि के साथ कार से दिल्ली से गांव लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 114 पर सुबह चार बजे कार पंक्चर हो गई। ऐसे में उन्होंने साइड में कार को खड़ा कर दिया। सचिन पंक्चर वाले से फोन पर संपर्क कर रहे थे। इस बीच नोएडा की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी और घसीटता हुआ ले गया।

महिला की हो गई मौत

कार में सवार शशि (50) की दुर्घटनास्थल पर ही माैत हो गई। राजेश और उनका बेटा कार से बाहर थे लेकिन वह भी घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना राया में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लिखाई है।

 

साइड की रोड पर भी आ गया ट्रक

कार पंक्चर होने के बाद सड़क के साइड से कार को लगा दिया, लेकिन ट्रक उस तरफ भी तेज गति से आ गया। ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक फरार है।