अगर आप भी अपनी एडियों को बनाना चाहते हैं कोमल और खूबसूरत तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आप भी अपनी एडियों को बनाना चाहते हैं कोमल और खूबसूरत तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Cracked Heel Remedies

Cracked Heel Remedies

ठंड के मौसम में फटी एड़ियों की समस्या भी बहुत आम है। लेकिन मौसम ही नहीं, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, सोरायसिस, थायरॉइड और आर्थराइटिस जैसी बीमारियां भी एड़ी के फटने के लिए जिम्मेदार होती हैं। जो लोग ध्यान नहीं देते वे बहुत गंभीर रूप लेते हैं। इनमें तेज दर्द के साथ-साथ खून भी निकलने लगता है। तो इसे दूर करने का उपाय हमारे किचन में ही मौजूद है। जी हां, किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप इससे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

1. नारियल का तेल

फटी एड़ियों की नारियल तेल से मालिश करें। इसके बाद मोजे पहन लें। रात भर पैरों पर तेल लगाकर रखें। सुबह धो लें। यह सबसे आसान और कारगर इलाज है।

यह पढ़ें: Worst foods for Diabetes: मधुमेह के मरीज अगर खाते हैं ये फूड आइटम्स तो सेहत के लिए हैं बेहद नुकसानदायक

2. नींबू, ग्लिसरीन और गुलाब जल

बाल्टी को गुनगुने पानी से आधा भर लें। अब इसमें नींबू का रस, एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसमें पैरों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। फिर एड़ियों को फुट स्क्रबर से स्क्रब करें। इसके बाद भी एक चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पैरों पर लगाकर मोजे पहन लें। इसे रात भर पैरों पर लगा रहने दें। सुबह धो लें। लगातार इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम होने लगेंगी।

3. शहद

एक बाल्टी पानी में एक कप शहद मिलाएं। इसमें अपने पैरों को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। फिर एड़ियों को स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा रोजाना तब तक करें जब तक फर्क नजर न आ जाए।

यह पढ़ें: Vitamin D Rich Foods: विटामिन डी की कमी को करना है पूरा तो सप्लीमेंट्स ना लेकर ये आहार करें

4. एलोवेरा

बाल्टी को गुनगुने पानी से भरें। टखनों को 5-10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें और फिर साफ करके सुखा लें। अब उन पर एलोवेरा जेल लगाएं। इसके बाद मोजे पहन लें और एलोवेरा जेल को एड़ियों पर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे सामान्य पानी से धो लें।