Vitamin D Rich Foods: विटामिन डी की कमी को करना है पूरा तो सप्लीमेंट्स ना लेकर ये आहार करें शामिल

Vitamin D Rich Foods: विटामिन डी की कमी को करना है पूरा तो सप्लीमेंट्स ना लेकर ये आहार करें शामिल

Vitamin D Rich Foods

Vitamin D Rich Foods

Vitamin D Rich Foods: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी और डी जैसे अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनकी सही मात्रा शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं विटामिन डी की। जिसकी कमी से हमारे इम्यून सिस्टम पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए इसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। वैसे तो सभी जानते हैं कि विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सुबह कुछ देर धूप सेंकना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ चीजों को अपनी डाइट में भी शामिल करना जरूरी है। जिससे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।

यह पढ़ें: Home Remedies for Split Ends: दोमुहें बालों से अगर आप भी हैं परेशान तो आज ही आजमाइए ये घरेलु

1. दही

दही में विटामिन डी भी काफी मात्रा में मौजूद होता है। जो हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों, पाचन, त्वचा और पेट से जुड़े रोगों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी मौजूद होता है। रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करें।

2. मशरूम

विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों में मशरूम भी शामिल है। शाकाहारियों को अपने आहार में मशरूम को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन डी के अलावा कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए और बी भी पाया जाता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

यह पढ़ें: आ रही है सर्दिया, कैसे रखे अपने बच्चो का ख्याल और किस तरह बढ़ाये उनकी Immunity ? पढ़े ये खास खबर 

3. संतरा

संतरा विटामिन डी से भरपूर फलों में सबसे ऊपर है। संतरा विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी का भी बेहतरीन स्रोत है। इसलिए इसे भी अपने आहार का हिस्सा बनाएं। आप इसे पूरा खाने के अलावा इसका जूस भी पी सकते हैं।

4. अंडे

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं, इसमें प्रोटीन के अलावा अन्य विटामिन और मिनरल भी मौजूद होते हैं, जिनमें से एक विटामिन डी होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा खाएं, खासकर पीला भाग। क्योंकि इसमें विटामिन डी पाया जाता है।