BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

दर्दनाक हादसा: खेतों में जा गिरी जीप, प्राइवेट स्कूल के 6 विद्यार्थियों को आईं चोटें

acident500

मंडी। Traumatic accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली  के साथ लगते कुम्हारड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेतों में लुढ़क गई। हादसे के समय जीप में निजी स्कूल के 15 विद्यार्थी सवार थे, जिनमें से छह को हल्की चोटें आई हैं।  मंडी और धर्मपुर हलके के बीच यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि छह बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।