हंटरगंज बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात हाइवा की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

हंटरगंज बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात हाइवा की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

Tragic Road Accident in Hunterganj Market

Tragic Road Accident in Hunterganj Market

चतरा। Tragic Road Accident in Hunterganj Market, जिले के हंटरगंज बाजार में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका स्थानीय कांग्रेस नेता श्रवण साव की माता बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

हंटरगंज बाजार के समीप वृद्ध महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि फरार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाई जाए।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि हाइवा की पहचान कर ली गई है। जल्द ही वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर सड़कों पर दौड़ रहे बेलगाम भारी वाहनों पर लगाम कौन लगाएगा?

कब तक लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते रहेंगे? स्थानीय लोगों का आरोप है कि न जनप्रतिनिधि गंभीर हैं और न ही जिला प्रशासन ठोस पहल कर रहा है।