TPF दिल्ली वॉकाथॉन उत्साह के साथ संपन्न
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

TPF दिल्ली वॉकाथॉन उत्साह के साथ संपन्न

TPF Delhi Walkathon Concludes

TPF Delhi Walkathon Concludes

अनिल कुमार गुप्ता अर्थ प्रकाश दिल्ली 
TPF दिल्ली द्वारा, इसकी गतिशील अध्यक्ष कविता के नेतृत्व में तथा BJS दिल्ली के सहयोग से आयोजित वॉकाथॉन कार्यक्रम बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में युवाओं और समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत मुनि अभिजित कुमार  के मंगल पाठ से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके पश्चात JSTS दिल्ली के अध्यक्ष सुखराज सेठिया द्वारा रिबन काटकर वॉकाथॉन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर BJS दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. कमल जैन सेठिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रतिदिन चलने (डेली वॉक) तथा हर बच्चे को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

वॉकाथॉन में बड़ी संख्या में उत्साहित युवाओं की भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अर्पणा डूगर एवं विकास मालू तथा पूरी TPF दिल्ली टीम का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।