मारा गया देश का सबसे क्रूर नक्सली माडवी हिडमा; इतना बेरहम था की शवों पर पेशाब करता, 1 करोड़ का था इनामी, पत्नी भी मारी गई
Top Naxalite Commander Madvi Hidma Killed Breaking News
Madvi Hidma Killed: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा के पास नक्सलियों और सुरक्षा जवानों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। जिसमें 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इन 6 नक्सलियों में देश का सबसे क्रूर नक्सली माडवी हिडमा भी मारा गया है। सुरक्षा जवानों ने आज इस टॉप नक्सली कमांडर को ढेर कर दिया और इसके आतंक को हमेशा के लिए खत्म किया। बताया जाता है कि हिडमा 1 करोड़ का इनामी नक्सली था और लंबे समय से वांटेड बना हुआ था।
हिडमा की पत्नी राजे भी मारी गई
इस ऑपरेशन में सिर्फ टॉप नक्सली कमांडर माडवी हिडमा का ही खात्मा नहीं हुआ है बल्कि उसके साथ ही उसकी नक्सली पत्नी राजे भी मारी गई है। इसके अलावा 4 अन्य नक्सली ढेर किए गए है। मारे गए इन सभी नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही मौके से भारी मात्रा में AK-47 हथियार और गोला-बारूद की बरादमगी भी की गई है। साथ ही आसपास छिपे बैठे और नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चालाया जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी ली
नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों से बात की है और इस सफल बड़े ऑपरेशन की जानकारी ली है। बताया जाता है कि हिडमा को सुरक्षा बलों द्वारा पकड़ने के लिए निर्धारित 30 नवंबर, 2025 की समय सीमा से पहले ही मार गिराया गया। हिडमा का मारा जाना नक्सल ऑपरेशन की सबसे बड़ी कामयाबी है और यह संकेत कि अब नक्सलियों के दिन लद चुके हैं। जल्द ही लाल आतंक का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।
देश का सबसे क्रूर नक्सली था माडवी हिडमा
माडवी हिडमा देश का सबसे क्रूर नक्सली माना जाता था। इसने न जाने कितने ही सुरक्षा जवानों की हत्या से खून की होली खेली। साथ ही न जाने कितने आदिवासी परिवार भी तबाह किए। कई निर्दोष लोगों को भी इसने मौत के घाट उतारा। छत्तीसगढ़ के बक्सर और सुकमा में इसने भयानक आतंक फैला रखा था। अंदरूनी आदिवासी परिवारों तक सुविधाएं नहीं पहुंचने देता था। हमले कर देता था। आदिवासी परिवारों के नौजवानों को झांसे में लेकर अपने साथ शामिल कर लेता था। यह दर्जनों हमलों का मास्टरमाइंड रहा। जिसमें बड़ी संख्या में जवानों की मौत हुई।
इतना बेरहम था की शवों पर पेशाब करता
बताया जाता है कि 2010 दंतेवाड़ा में 76 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। जिसका हिडमा मुख्य मास्टरमाइंड था। 2013 झीरम घाटी नरसंहार इसने किया। जिसमें 27 लोग मारे गए। जिनमें कई कांग्रेस नेता भी शामिल थे। जिन्हें मारकर इसने उनके शवों पर पेशाब किया। 2017 के बुरकापाल हमले में यह शामिल था। 2021 सुकमा-बीजापुर घात लगाकर हमला। जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए। 2023 के अरनपुर IED ब्लास्ट में शामिल रहा। हिडमा 2019 में नक्सलियों का टॉप कमांडर बना था।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को मिटाने का ऑपरेशन जारी
छत्तीसगढ में लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ी जा रही है। उन्हें पूरी तरह से निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। हाल ही के कुछ दिनों में छत्तीसगढ में अलग-अलग जगहों पर अब तक 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं। इनके मारे जाने के बाद जंगल से इनकी लाशें बरामद की गईं। वहीं भारी मात्र में इनकी पास से हथियार भी बरामद किए गए। छत्तीसगढ में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड), सीआरपीएफ़, पुलिस के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के खात्मे का काम कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कई जवानों की शहदत भी हो रही है।
नक्सलियों का गढ़ बना है छत्तीसगढ़
बतादें कि, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली एक्टिव हैं और लाल आतंक के साये में सुरक्षा जवानों को जख्म दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जैसे अलग-अलग जिलों में एक्टिव नक्सली अबतक कई बड़े हमले कर चुके हैं और इन हमलों में कई जवानों की शहादत हुई है। हालांकि, इस बीच हमारे जवानों ने भी कई नक्सलियों को ढेर किया है। सुरक्षा जवानों द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसी बीच नक्सली चुपके से हमला कर देते हैं। नक्सलियों के प्लांट IED धमाकों में कई जवान शहीद हो चुके हैं।