दिल्ली-NCR में बढ़ा भीषण गर्मी का खतरा, NDMA ने जारी किया ‘लू से भी भीषण लू’ का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बढ़ा भीषण गर्मी का खतरा, NDMA ने जारी किया ‘लू से भी भीषण लू’ का अलर्ट

Threat of Severe Heat Intensifies in Delhi-NCR

Threat of Severe Heat Intensifies in Delhi-NCR

Threat of Severe Heat Intensifies in Delhi-NCR, दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ अब लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के मोबाइल पर अचानक एक अलर्ट आया। इसमें “लू से भी भीषण लू” की चेतावनी दी गई थी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा भेजे गए अलर्ट में अलीगढ़, एटा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, कानपुर नगर, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर और भदोही के लिए अत्यधिक गर्म और शुष्क हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। NDMA के अलर्ट में 'लू से भी भीषण लू'शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसका मतलब सामान्य लू से भी ज्यादा खतरनाक और झुलसा देने वाली हवाएं है।

दिल्ली-NCR के लिए IMD का हीटवेव अलर्ट

गौरतलब है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली-NCR में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, दिल्ली और NCR के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD का ऑरेंज अलर्ट लोगों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारी करने का संकेत देता है, क्योंकि मौसम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

हीटवेव अलर्ट के बीच IMD ने यह भी कहा है कि उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार दोपहर के समय 20 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसका असर खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और ओडिशा में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में कहां कितना तापमान?

राजधानी दिल्ली में तापमान पहले ही 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि IMD ने आने वाले दिनों में इसके 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्रों में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। पालम में तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; लोधी रोड में 26.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है; रिज में 28.0 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है; और आयानगर में 27.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।