उतरायणी कौतिक 4 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 2 बजे से कला भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ में होगा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

उतरायणी कौतिक 4 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 2 बजे से कला भवन सेक्टर 16 चंडीगढ़ में होगा

Uttarayani Kautik Festival

Uttarayani Kautik Festival

देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) चंडीगढ़ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक 4 जनवरी 2026 की तैयारियां और भव्य अयोजन के लिए लेकर देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई 

चंडीगढ़। Uttarayani Kautik Festival: सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  कुंदन सिंह कोरंगा  ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा एवं अंतिम रूप देना रहा।

बैठक में सोसाइटी के प्रधान  दर्शन कोरंगा , महासचिव  दान सिंह गढ़िया , कोषाध्यक्ष  हरीश चंद्र सिंह कोरंगा, उप-कोषाध्यक्ष  रमेश सिंह कोरंगा, मुख्य सलाहकार  चंचल सिंह कपकोटी , एरिया प्रधान मोहाली एवं उत्तरायणी मेला सचिव  विशाल सिंह कोरंगा , एरिया प्रधान नयागांव  हीरा सिंह भाकुनी ,एरिया कमेटी प्रधान झामपुर  कुंदन सिंह दफौटी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत कार्यकारिणी ने जानकारी दी कि उत्तरायणी मेला 2026 उत्तराखंडी संस्कृति की समृद्ध विरासत को दर्शाने वाला एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन होगा। मेले में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक पहनावे, श्रृंगार एवं सांस्कृतिक पहचान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडी समाज को अपनी जड़ों से जुड़ने का रुझान मिलेगा।

इस वर्ष मेले का एक प्रमुख आकर्षण अल्मोड़ा की विश्व प्रसिद्ध बाल मिठाई का सीधे चंडीगढ़ में मेले में रहेगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंडी पारंपरिक आभूषण भी उपलब्ध रहेंगे।

कार्यकारिणी ने यह भी बताया कि उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियाँ लगभग पूर्ण कर ली गई हैं और दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम मेले को सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु पूर्ण रूप से तैयार है।