The Train Hit The Young Man While Making A Reel

ऐसे Reels बनाते हैं तो सावधान: देखें रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ इस तरह से रील बना रहा था ये युवक, पीछे से आई हाई स्पीड ट्रेन ने कर दिया दिल दहलाने वाला हाल

The Train Hit The Young Man While Making A Reel

The Train Hit The Young Man While Making A Reel

The Train Hit The Young Man While Making A Reel : लोग सोशल मीडिया के तो पहले से ही दीवाने थे और अब इसके एक खास फीचर 'रील' ने लोगों को और ज्यादा पागल सा बना दिया है| दरअसल, आजकल लोग जमकर Reels यानि शार्ट वीडियो बना रहे हैं और ये रील्स देखी भी खूब जा रही हैं| इससे Reels बनाने वाले लोग एक सेलिब्रिटी जैसे हिट तो हो ही रहे हैं साथ ही व्यूअरशिप के हिसाब से पैसा भी कमा रहे हैं| जहां यही कारण कि अन्य लोग भी ज्यादा हिट होने के लिए और व्यूअरशिप के लिए Reels बनाने के तमाम तरीके अपनाते हैं और उनके ये तरीके कई बार बेहद खतरनाक साबित होते हैं|

बतादें कि, रील बनाते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है| युवक ने रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक का किनारा चुना| वो बड़े टशन से ट्रैक के किनारे चलते हुए रील बना रहा था कि इतने में एक हाई स्पीड ट्रेन पीछे से आ गई और युवक के जो टक्कर मारी उसे देखकर आप खौफ में आ जाएंगे| विचलित हो जाएंगे| इसलिए आपको चेतावनी है कि अगर आप दिल के कमजोर हैं तो वीडियो न देखें| बतादें कि, यह वीडियो लखनऊ पुलिस की ACP मनीषा सिंह ने शेयर किया है| सोशल मीडिया पर और भी जगह यह वीडियो वायरल हो रहा है|

 

स्टूडेंट है युवक

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो तेलंगाना का बताया जाता है| युवक की उम्र अभी 17 से 18 साल के बीच है और अभी पढ़ाई कर रहा है| वह दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पर रील बनाने पहुंचा था| युवक रील बनाने में इतना खो गया कि उसे पीछे से आ रही ट्रेन न दिखाई दी और न ही उसकी आवाज सुनाई दी| परिणाम यह हुआ कि पीछे से ट्रेन से उसे जोरदार टक्कर मार दी| युवक का सिर ट्रेन से बजा| ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक पल में उड़-मुड़ के ट्रैक की गिट्टियों में गिर गया| बताया जाता है कि, युवक की मौत नहीं हुई है लेकिन उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है| गनीमत रही कि ट्रेन की टक्कर के बाद वह ट्रेन के नीचे नहीं आया|