भाइयों को कुचल कर निकली कार की तलाश तेज
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भाइयों को कुचल कर निकली कार की तलाश तेज

Crushed the Brothers

Crushed the Brothers

पंचकूला, 31 दिसंबर (अप्रस)। Crushed the Brothers: चंडी कोटला गांव के नजदीक मुख्य सड़क पर वीरवार रात को बाइक सवार(bike rider) 2 युवकों को कुचल कर फरार हुए कार चालक(car driver) की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी। हादसे की रात(the night of the accident) दो युवकों वर्षीय गुरु प्रीत सिंह उर्फ मनी और 19 वर्षीय हरविंदर सिंह हनी को टक्कर मारकर कुचल दिया था। जिस समय यह हादसा हुआ तब दोनों युवक पिंजोर की तरफ से आ रहे थे। चश्मदीद पिंजोर निवासी जोगिंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वह वीरवार की रात करीब सवा 10 बजे घर लौट रहे थे। तब दो युवक बाइक पर पिंजोर से आ रहे थे। चंडीकोटला के सामने उनके पीछे आई एक अज्ञात कर ने मोटरसाईकल को पीछे टक्कर मारी जिससे सड़क पर गिरते ही युवकों को कार चालक कुचल कर निकाल गया। शुक्रवार को पुलिस ने जांच के दौरान जोगिंद्र सिंह के बयान लेकर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया और नोट किये  नम्बर की तलाश तेज कर दी।  पुलिस ने मृतक युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए। बताया गया कि इस हादसे के बाद से पूरे पिंजौर में मातम का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।

यह पढ़ें: पंचकूला के बदनाम नाईट क्लब चैंबर कोको में फिर पडा छापा