चुनाव में धोखेबाजों को जनता देगी करारा जवाब- हरचंद सिंह बरसट

चुनाव में धोखेबाजों को जनता देगी करारा जवाब- हरचंद सिंह बरसट

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024

....आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को बताया विश्वासघाती 

....लोगों ने बड़ी उम्मीदों से आम आदमी पार्टी का चेहरा देखकर इन्हें डाली थी वोटें

चंडीगढ़ , 28 मार्च, 2024: Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल पर बरसते हुए दोनों को विश्वासघाती करार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को जनता ने इसलिये चुना था, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे और लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से बहुत खुश हैं, लेकिन अब इन दोनों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल होकर लोगों से विश्वासघात किया है। आगामी चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी। 

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी की तरफ से सुशील रिंकू को जालंधर से जीत दिलाने के लिये आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने प्रचार किया था और उसे बड़ी जीत दिलाई थी। लेकिन सुशील रिंकू ने अपने निजी हितों को पहल देते हुए पार्टी छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए, जिसके लिए जालंधर की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। स. बरसट ने दोनों से कहा कि वे पंजाब की जनता को बताएं कि वे कौनसी सौदेबाजी करके भाजपा में शामिल हुए हैं और लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने केवल इसलिए चुनाव जीता था, क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन उनके विश्वासघात को देखकर लोग उन्हें पूरी तरह से नकार देंगे और चुनाव में उनके खिलाफ वोट देकर इसका बदला लेंगे।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि 'आप' हमेशा पंजाब और लोगों के कल्याण के लिए काम करती है और भविष्य में भी लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए विकास नीतियों पर काम करने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विरोधी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए बड़ी-बड़ी पेशकश कर रही है, लेकिन पंजाब की जनता ने कभी किसी धोखेबाज का साथ नहीं दिया है और आने वाले चुनाव में लोग एक बार फिर 'आप' को वोट देकर बड़ी जीत दिलाएंगे।

बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'आप' पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो जायेगी। पंजाब के लोग एक बार फिर से पंजाब को अनदेखा कर अपने निजी हितों को ऊपर रखने वालों को मुंह तोड़ जवाब देंगे।