असम चुनाव 2026: "चाय बागान श्रमिकों की स्थिति अक्षम्य अपराध" — हेमंत सोरेन का असम सरकार पर बड़ा हमला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

असम चुनाव 2026: "चाय बागान श्रमिकों की स्थिति अक्षम्य अपराध" — हेमंत सोरेन का असम सरकार पर बड़ा हमला

"The Plight of Tea Garden Workers Is an Unpardonable Crime"

रांची। "The Plight of Tea Garden Workers Is an Unpardonable Crime", झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का असम में चुनाव प्रचार अभियान जारी है। सोमवार को उन्होंने चाय बगान श्रमिकों का आवास देखा और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि असम का यह चुनाव सामान्य चुनाव से बढ़कर है। यह पहचान, आवास, जमीन एवं अन्य अधिकारों के लिए संघर्ष की शुरुआत है। जिस ढंग के घरों में रहने को मेरे आदिवासी भाई-बहन रहने को विवश वह अक्षम्य है, यहां की सरकारों द्वारा किया गया अपराध है।

सम के आदिवासियों को ठगने का काम 

अगर झारखंड तीन कमरे का आवास अपने गरीब लोगों को दे सकता है, 50 लाख महिलाओं को 2500 रु. प्रति महीना का सम्मान राशि दे सकता है तो असम में क्यों नहीं दिया जा सकता है? असम में सभी सरकारों ने बारी-बारी से असम के आदिवासियों को ठगने का काम किया है, उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है। लेकिन अब और नहीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को टिपलिंक टी एस्टेट, लेन नंबर-सात में आयोजित दुलियाजान विधानसभा प्रत्याशी पीटर मिंज के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की। 

मौके पर मुख्यमंत्री ने चाय बगान में काम कर रहे आदिवासी लोगों की समस्याओं को जाना एवं उनके घरों का मुआयना किया। लोगों की घरों की दयनीय स्थिति देखकर मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की।