कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 27 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 27 में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ

Oath-Taking Ceremony

Oath-Taking Ceremony

कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह कम्युनिटी सेंटर,सेक्टर 27 में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।संस्था के नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सभा के उद्देश्यों, सामाजिक उत्तरदायित्वों एवं जनहित में निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी में पूरे ट्राईसिटी में रहने वाले कुमाऊनियों को जगह दी गई है। गोकुल सिंह नगरकोटी, प्रधान, हरीश पांडे,  वरिष्ठ उप प्रधान भगत सिंह रावत, महासचिव, मोहिंदर, कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य संगठन सचिव, दिलीप सिंह रावत और बसंत सिंह अधिकारी, उप प्रधान राजेंद्र सिंह नगरकोटी और महेश जोशी, सचिव, हरीश कंडारी और भूपेंद्र सिंह रावत, कार्यालय सचिव, हिमांशु जोशी, उपकोषाध्यक्ष, भोपाल सिंह मनराल, लेखा परीक्षक, महेश शर्मा, सांस्कृतिक सचिव, कैलाश फुलारा एवं आनंद कोरंगा, उप-सांस्कृतिक सचिव, दिनेश फर्स्वाण, सांस्कृतिक कोषसचिव, मदन सिंह रावत और दीपक रावत, क्रीड़ा सचिव, नरेश पांडे, क्रीडा कोष सचिव, शशि प्रकाश पांडेय, मीडिया प्रभारी, के.डी. पांडे, भंडार सचिव, राजेंद्र सिंह राणा और कमल जोशी को विधिक सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा 11 संगठन सचिव और 10 कार्यकारी सदस्य भी नियुक्त किए गए। संगठन में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए पहली बार कार्यकारिणी में पांच महिलाओं को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सभा के वरिष्ठ सलाहकार एवं अन्य सलाहकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में चुनाव समिति का चुनाव को बढ़िया और शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के लिए आभार प्रकट किया गया। सभा के नवनियुक्त महासचिव भगत सिंह रावत ने बताया कि बहुत जल्द ही महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया जाएगा ताकि महिलाएं भी सभा और समाज की उन्नति में अपना भरपूर योगदान दे सकें। अंत में सभा के नवनियुक्त प्रधान गोकुल सिंह नगरकोटी द्वारा सभी सदस्यों तथा उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। समारोह में विशेष रूप से भाजपा चंडीगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, भाजपा चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, शिव पार्वती सेवादल के  अध्यक्ष राजेंद्र सामंत, सभा के वरिष्ठ सदस्य, महिला शक्ति एवं युवाओं की काफी उपस्थिति रही।