बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले दो बम भारतीय सेना ने निष्क्रिय किए
The Indian Army defused two bombs found along
बहरागोड़ा। The Indian Army defused two bombs found along, पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले दो शक्तिशाली बमों को भारतीय सेना की टीम ने सूझ-बूझ और सावधानी के साथ बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
सेना के विशेषज्ञों ने पहले सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आसपास के लोगों को लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित स्थान पर रहने का निर्देश दिया।
दोनों बम को डेटोनेटर के जरिए किया निष्क्रिय
इसके बाद सेना की टीम ने पहले बम को दोपहर 12:22 बजे तथा दूसरे बम को 1:22 बजे डेटोनेटर के माध्यम से नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय किया। पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बम निष्क्रिय होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय ग्रामीणों ने भारतीय सेना की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।