झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग की पहली नीलामी आज, 250 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग की पहली नीलामी आज, 250 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला

The inaugural auction of the Jharkhand T20 Cricket

The inaugural auction of the Jharkhand T20 Cricket

जमशेदपुर। The inaugural auction of the Jharkhand T20 Cricket, झारखंड के क्रिकेट इतिहास में शनिवार को एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य में पहली बार आयोजित हो रही फ्रेंचाइजी आधारित झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के लिए आज खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी होगी। जमशेदपुर के एनएच स्थित वेब इंटरनेशनल होटल में दोपहर एक बजे से खिलाड़ियों की मंडी सजेगी, जहां राज्य के 250 क्रिकेटरों की किस्मत का फैसला होना है।

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा आयोजित इस नीलामी में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रांची कैपिटल्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स, छोटा नागपुर रायल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स और संथाल स्ट्राइकर्स शामिल हैं।

यह नीलामी प्रक्रिया लगभग आठ घंटे तक चलेगी, जिसमें प्रत्येक टीम एक संतुलित और मजबूत खिलाड़ियों का समूह तैयार करने की कोशिश करेगी। आईपीएल की तर्ज पर होने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों को उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

इस नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण ईशान किशन, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र जैसे नामी खिलाड़ी हैं। इन धुरंधरों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। इनके अलावा राज्य के कई रणजी खिलाड़ियों और उभरते हुए युवा क्रिकेटरों पर भी बड़ी बोलियां लगने की उम्मीद है।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य झारखंड की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। केवल जेएससीए में पंजीकृत स्थानीय खिलाड़ियों को ही इसमें शामिल होने का मौका दिया गया है।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों से युवा खिलाड़ियों को न केवल अनुभव मिलेगा, बल्कि वे पेशेवर क्रिकेट के दबाव को झेलने में भी सक्षम बनेंगे। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।