समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की शिकायतों का हो रहा समाधान
BREAKING
पंजाब CM ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात; मीटिंग के बाद भगवंत मान ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा, SYL पर भी बड़ी बात भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू; एकदम लग्जरी फीलिंग, अलग ही लेवल... यहां अंदर से देखिए, जानें कितना होगा किराया चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां खत्म; शिक्षा विभाग ने टाइमिंग को लेकर जारी की यह अधिसूचना, स्टूडेंट्स फटाफट यहां देख लें पंजाब में दिल दहलाने वाला हादसा; नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टक्कर, 1 पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत चंडीगढ़ पुलिस में तबादले; SI-ASI और कांस्टेबल इधर से उधर, 3 सब-इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन से थानों में नियुक्ति, पूरी लिस्ट

समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की शिकायतों का हो रहा समाधान

समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की शिकायतों का हो रहा समाधान

समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की शिकायतों का हो रहा समाधान

समस्या निवारण सत्र में मेयर ने शहरवासियों की समस्याएं सुन किया निवारण

मेयर हाउस में रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक लगाया जा रहा समस्या निवारण सत्रए मेयर सुन रहे लोगों की समस्याएं

यमुनानगर, 5 मई (आर. के. जैन):
मेयर हाउस में लगाए जा रहे समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। लोगों की समस्याएं सुनकर मेयर मदन चौहान जहां कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान करवा रहे है, वहीं निर्माण कार्यों व जटिल समस्याओं से संबंधित समस्याओं का अधिकारियों के माध्यम से जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मेयर हाउस में समस्या निवारण सत्र में दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को उनका निवारण करने के निर्देश दिए गए। समस्या निवारण सत्र में रोजाना सफाई व स्ट्रीट लाइट संबंधित समस्याओं का 24 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली, सीवरेज व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समस्या निवारण सत्र में सरोजनी कॉलोनी फेस एक के निवासी निर्माणाधीन मुख्य सड़क के निर्माण को लेकर मिले। कॉलोनी वासी अजय जैन, राकेश, उपवन शर्मा, परविंद्र सिंह, हर्ष नागपाल, राजकुमार, मनमोहन आदि ने मेयर मदन चौहान का सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने पर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि सड़क की एक तरफ पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ भी नाले का निर्माण कराया जाए। जिससे पानी की निकासी सही तरह से हो सके। इसके अलावा गुलाटी अस्पताल के पास नाला चोक हो चुका है, क्योंकि नाले के फर्श और पुलिया के बीच का अंतर कम है। इसलिए पुलिया को तोड़कर ऊंची पुलिया का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा सड़क के डिवाइडर की चौड़ाई कम करके डेढ़ फीट की जाए। मेयर चौहान ने उनकी समस्या सुनी और उन्हें बताया कि सड़क के दोनों तरफ नाला बनाया जाएगा और अन्य मांगों का भी समाधान किया जाएगा। इसके अलावा मेयर मदन चौहान ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, पी. एम. वाई. समेत अन्य समस्याएं सुनी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शहरवासियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण सत्र की शुरुआत की है। जिसमें शहरवासी अपनी समस्याओं का निवारण करवा रहे हैं।