मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री ने मुरहाग तो चेत राम ने बूंग शोधा धार में किया मतदान।

मां बगलामुखी का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री ने मुरहाग तो चेत राम ने बूंग शोधा धार में किया मतदान।

HP Assembly Election 2022

HP Assembly Election 2022

गोहर 12 नवंबर (सुभाग सचदेवा)-:- Chief Minister Voted in Murhag: महापर्व विधानसभा चुनाव 2022(Mahaparva Assembly Election 2022) का आगाज हो चुका है ।सुबह 8:30 से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़(crowd of voters) लगना शुरू हो गई। प्रदेश की सबसे ज्यादा हॉट सीट सिराज विधानसभा क्षेत्र(Hot Seat Siraj Assembly Constituency) में मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम ठाकुर ने मां बगलामुखी का आशीर्वाद(Blessings of Maa Baglamukhi) लेकर परिवार संग मुरहाग मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं पर सिराज विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(Chief Minister Jairam Thakur) के प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर चेतराम ने देव तूंगासी का आशीर्वाद लेकर बूंग शौधधार  मतदान केंद्र पर परिवार संग मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने औपचारिक बातचीत(formal conversation) में कहा प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है और इस मर्तबा रिवाज बदलेगा और भाजपा के बाद पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।

HP Assembly Election 2022

यह पढ़ें: Himachal Chunav 2022: हिमाचल विधानसभा चुनावों में मत दान के बीच फर्जी पत्र को ले कर हंगामा निर्वाचन

बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया भारी बहुमत के साथ हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार अगले 5 साल तक  हिमाचल की सेवा करेगी और हिमाचल को एक आदर्श राज्य बनाकर विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे । डबल इंजन की सरकार हिमाचल में विकास रोजगार महिला सुरक्षा स्वास्थ्य सड़क शिक्षा पर एक विजन के तहत नए आयाम स्थापित करेगी। वहीं पर सराज कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम ठाकुर ने भी मतदान करने के बाद औपचारिक बातचीत में बताया प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। हिमाचल में विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया हिमाचल के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हिमाचल एक प्रफुल्लित राज्य है मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। सराज में भी कांग्रेस भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।।

यह पढ़ें: Himachal Pradesh Assembly Election 2022: आज विकास प्रेमी तय करेंगे पहाड़ का सरताज,देखें किसका