Texas Dairy Farm Fire 18000 Cow Deaths America Latest News

अमेरिका में भयानक अग्निकांड; डेयरी फार्म में 18 हजार गायों की तड़पकर मौत, विस्फोट से लगी भीषण आग

Texas Dairy Farm Fire 18000 Cow Deaths

Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths America Latest News

Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths: अमेरिका के टेक्सास में एक बड़ी भयानक घटना घटी है। यहां एक डेयरी फार्म में विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई। घटना के बाद आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक डेयरी फार्म में मौजूद करीब 18 हजार गायों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत देख अग्निशमन अधिकारी भी सन्न रह गए।

हालांकि, इस घटना में मानवीय तौर पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। डेयरी फार्म का एक कर्मचारी आग में फंस गया था। जिसे बचा लिया गया। बताया जाता है कि, कर्मचारी आग में बुरी तरह से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि, यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। यह दिल दहलाने वाली एक त्रासदी है। शायद इससे पहले इतनी गायों के मारे जाने वाली ऐसी बड़ी त्रासदी को नहीं देखा गया है।

साउथ फोर्क नाम से है यह डेयरी फार्म

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास स्थित जिस डेयरी फार्म में यह भयानक अग्निकांड हुआ है। वह साउथ फोर्क नाम से है। बताया जाता है कि, साउथ फोर्क डेयरी फार्म में जब आग लगी उस समय अधिकांश गायें बंधी हुईं थीं। जिसके चलते गायों के मरने की संख्या इतनी ज्यादा हो गई। फार्म की करीब 90 फीसदी गायों की मौत हो गई है।

बताते हैं कि, ज्यादातर मारी गई गायों में होल्स्टीन और जर्सी गाय शामिल थीं। वहीं जानकारी के मुताबिक प्रत्येक गाय की कीमत 2,000 डॉलर थी। इस तरह गायों के जान जाने की घटना तो दुखदायी है ही साथ ही डेयरी फार्म को भी करोड़ों डॉलर का नुकसान हो गया है।

इतनी भयानक आग लगी कैसे?

फिलहाल, बड़ा सवाल यह है कि फार्म में इतनी भयानक आग कैसे लगी? माना जा रहा है कि, डेयरी फार्म के किसी उपकरण में विस्फोट हुआ और इसके बाद आग लग गई और आगे और विस्फोटों के साथ विकराल रूप से फैल गई। बतादें कि, विस्फोट और आग लगने के बाद काले धुंए का तेज गुबार काफी ऊंचाई तक देखा गया। लोग दूर-दूर तक धुंए के गुबार को देख पा रहे थे। बहराल, अग्निशमन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths America Latest News
Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths America Latest News
Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths America Latest News
Texas Dairy Farm Fire Cow Deaths America Latest News

 

यह भी पढ़ें- देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? किसके पास कितने करोड़ की संपत्ति, करोड़पति की लिस्ट में सिर्फ एक है लखपति, ये देखिए