तेजस्वी यादव का सरकार पर करारा हमला: "दो सीएम और चार डिप्टी सीएम बन गए, लेकिन अभी तक नहीं आई TRE-4 की वैकेंसी"

तेजस्वी यादव का सरकार पर करारा हमला: "दो सीएम और चार डिप्टी सीएम बन गए, लेकिन अभी तक नहीं आई TRE-4 की वैकेंसी"

1000223701

Tejashwi Yadav's scathing attack on the government

पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार सरकार पर नौकरी-रोजगार से संबंधित वादाखिलाफी का आरोप फिर दोहराया है। गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि सरकार युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीए ने चुनाव पूर्व एक करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर टीआरई-4 की मांग और पेपरलीक का विरोध करने पर युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज क्यों हो रहा है? यदि पुलिस के उपयोग का इतना ही शौक है, तो अपराधियों-भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध हो।

'हमने 17 महीने के कार्यकाल में...'

तेजस्वी के अनुसार, टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की संभवतः सरकार की नीयत ही नहीं है। हमने अपने 17 महीने के कार्यकाल में बिना पेपरलीक के सफलतापूर्वक दो लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की। 1.30 लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन कराई थी।

'दो सीएम, 4 डिप्टी सीएम बन गए, लेकिन अब तक...'

उन्होंने कहा कि उसके बाद से लोकसभा और विधानसभा चुनाव हो गए। दो मुख्यमंत्री और चार उपमुख्यमंत्री बन गए। समूचा मंत्रिमंडल बदला। एनडीए नेताओं के शहजादों को बिना चुनाव लड़े सीधे मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के छह महीने बीत गए, लेकिन अब तक टीआरई-4 की वैकेंसी नहीं आई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे, बड़े-बड़े बयान दे रहे, लेकिन युवाओं के भविष्य की जरा भी चिंता नहीं। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले एनडीए नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही हैं। यह छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।