तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला, ईडी कार्रवाई को बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित

तेजस्वी यादव का केंद्र सरकार पर हमला, ईडी कार्रवाई को बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित

Tejashwi Yadav attacks Central Government

Tejashwi Yadav attacks Central Government

पटना। Tejashwi Yadav attacks Central Government, राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपने फेसबुक वाल पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर दुर्भावनाग्रस्त होने का आरोप लगाया है।

लिखा है कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर ईडी की कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना और प्रतिशोध से प्रेरित है। भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक हित साधने और क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के उद्देश्य से करती है।

मोदी सरकार बताए कि विगत 12 वर्षों में अब तक विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं पर मनगढ़ंत फर्जी केस दर्ज कराने, रेड मारने और पूछताछ के लिए बुलाने के बाद कितने विपक्षी नेताओं को भाजपा में सम्मिलित कराकर, उन्हें ईमानदारी का प्रमाण-पत्र देकर अच्छे पदों से पुरस्कृत किया है? ये सरेआम वीडियो में नोट लेते भ्रष्टाचार के आरोपितों को तो मुख्यमंत्री बना रहे है। याद रखें, अंत में सच्चाई और न्याय की ही जीत होगी।

रोहिणी ने जन्म-तिथि समारोह से बनाई दूरी

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी अभी सपरिवार दिल्ली में हैं। वहां गाजियाबाद में बहन रागिनी यादव के फार्म हाउस (रागिनी विला) पर बुधवार को उन्होंने अपने पुत्र इराज की पहली जन्मतिथि मनाई।

लालू-राबड़ी सहित परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार समारोह में सम्मिलित हुए। पटना से तेजप्रताप यादव भी पहुंचे, लेकिन रोहिणी आचार्य नहीं आईं। विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के दौरान हुई कहासुनी के बाद से रोहिणी नाराज चल रही हैं।