Tejas fighter plane crash in Jaisalmer
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

जैसलमेर में तेजस फाइटर प्लेन क्रैश: हॉस्टल पर जा गिरा, देखे कैसे हुआ हादसा

PLAIN

Tejas fighter plane crash in Jaisalmer

जैसलमेर। भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा। घटना के समय हॉस्टल खाली था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा हुआ है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसमें 2 पायलट थे। क्रैश होने से पहले दोनों एग्जिट हो गए। क्रैश के बाद विमान का कुछ मलबा पास के घर पर गिरा। अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।


हादसे के समय कमरे में कोई नहीं था
भील समाज के पास में ही मेघवाल समाज का हॉस्टल बना हुआ है। मेघवाल समाज हॉस्टल में रहने वाले गिराधारी लाल ने बताया- भील समाज के इस हॉस्टल में पांच कमरे बने हुए हैं। जिस कमरे में फाइटर जेट गिरा है, वहां करीब 15 बच्चे रहते हैं। सुबह 7 बजे बच्चे बाहर चले गए थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ है। बाकी जानकारी लोग जुटा रहे हैं।

यह पढ़ें:

चार राज्यों में NIA की छापेमारी, खालिस्तान गैंगस्टर लिंक मामले में जांच एजेंसी का एक्शन

 

उत्तर रेलवे द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का आयोजन

CAA Notification: देश में आज से लागू हुआ सीएए, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना, आसान भाषा में समझें क्या-क्या बदलेगा?