Harmful effects of Stress: ज्यादा स्ट्रेस लेना हो सकता है खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों​ का शिकार बन सकते हैं शिकार

Harmful effects of Stress: ज्यादा स्ट्रेस लेना हो सकता है खतरनाक, इन गंभीर बीमारियों​ का शिकार बन सकते हैं शिकार

Harmful effects of Stress

Harmful effects of Stress

नई दिल्ली: Harmful effects of Stress: लगातार तनाव में रहना आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार(serious illness) बना सकता है. यह आपके दिल के स्वास्थ्य को नुकसान(damage to health) पहुंचाता है। साथ ही यह पेट संबंधी रोग(stomach ailments) और त्वचा रोग का कारण भी बन सकता है।

पेट की बीमारियाँ

तनाव के कारण पेट संबंधी रोग भी हो सकते हैं। इससे पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या बनी रहेगी।

त्वचा रोग

अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं तो इससे त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। तनाव से सोरायसिस और एक्ने की समस्या हो सकती है।

वजन बढ़ने की समस्या

लंबे समय तक तनाव में रहने से आपका वजन बढ़ सकता है। इससे डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में हार्मोंस का संतुलन भी बिगड़ जाता है।

सिरदर्द

बार-बार तनाव में रहने से सिर दर्द और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। लगातार तनाव में रहने से माइग्रेन का खतरा बढ़ जाता है।

हृदय रोगों का खतरा

ज्यादा तनाव में रहने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। चिंता का आपके दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह पढ़ें:

यह पढ़ें: