Taking advantage of the driver being asleep, an acquaintance absconded from the middle of the road with Rs 90,000
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

वाहन चालक के नींद में होने का लाभ उठाकर परिचित व्यक्ति 90 हजार रुपए लेकर बीच राह से हुआ फरार

Taking advantage of the driver being asleep, an acquaintance absconded from the middle of the road with Rs 90,000

Taking advantage of the driver being asleep, an acquaintance absconded from the middle of the road w

सिहुंता:सिहुंता क्षेत्र के वाहन चालक को परिचित को लिफ्ट देना महंगा साबित हुआ। वाहन चालक के नींद में होने का लाभ उठाकर परिचित व्यक्ति 90 हजार रुपए लेकर बीच राह से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार डूघ गांव का आकाश कुमार कुल्लू से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वापसी में आकाश ने अपने पुराने परिचित विवेक को लिफ्ट दे दी।

रात को आकाश कुमार ने रेस्ट करने के चलते स्टीरिंग विवेक कुमार को थमा दिया और सिहूंता में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरने की बात कही। इसी दौरान आकाश कुमार की आंख लग गई। सिहुंता पहुंचने पर विवेक कुमार वाहन को पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा करके अंदर रखे 90 हजार रुपए लेकर मौके से भाग गया। काफी देर तक वाहन के परिसर से न हटने पर पेट्रोल पंप स्टाफ ने मौके पर जाकर आकाश कुमार को नींद से जगाया। उधर, सिहुंता पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई संतराम ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।