पैपराजी को देख तापसी पन्नू ने कही ऐसी बात, यूजर बोले- कभी अच्छी बाते भी कर लिया करो
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

पैपराजी को देख तापसी पन्नू ने कही ऐसी बात, यूजर बोले- कभी अच्छी बाते भी कर लिया करो

Taapsee Pannu Video

Taapsee Pannu Video

नई दिल्ली: Taapsee Pannu Video: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू(Actress Taapsee Pannu) फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. वह बहुत से इवेंट में कई मुद्दों पर खुलकर बात कर चुकी हैं. इतना ही नहीं तापसी पन्नू बहुत बार पैपराजी को तस्वीरें(photos to the paparazzi) क्लिक करने और पोज देने से भी मना कर चुकी हैं. अब अभिनेत्री ने पैपराजी(paparazzi) के लिए बड़ी बात कही है, जिसकी एक बार फिर से चर्चा हो रही हैं. हाल ही में तापसी पन्नू मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं. इस दौरान कई पैपराजी उनकी कई तस्वीरें क्लिक करने लगे.

कई सारे पैपराजी को देखकर तापसी पन्नू ने कहा, 'ध्यान से आपको लग जाएगी तो फिर बोलोगे कि एक्टर की वजह से लग गई.' यह बात कहने के बाद तापसी पन्नू पैपराजी को बाय बोलते हुए कार में बैठकर चली जाती हैं. अभिनेत्री के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में तापसी पन्नू  को येलो टॉप और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू का यह वीडियो वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'बहुत एटीट्यूड है इनमें.' अन्य ने लिखा, 'ये इतने एटीट्यूड में क्यों हैं.' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स तापसी पन्नू के वीडियो पर कमेंट किए हैं. आपको बता दें कि आखिरी बार अभिनेत्री हाल ही में फिल्मफेयर में वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है. तापसी पन्नू को यह पुरस्कार फिल्म लूप लपेटा के लिए मिला है.

यह पढ़ें:

आज है बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हंक एक्टर Hrithik Roshan का 49वां बर्थडे, फैंस दे रहे है लाखो शुभकामनाएं

शीजान के वकील ने किया नया दावा, कहा- अली नाम के व्यक्ति के संपर्क में थीं तुनिषा