T20 World Cup India Squad- T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; BCCI ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान; BCCI ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, ये खिलाड़ी रिजर्व रखे गए, देखिए

T20 World Cup 2024 India Squad Announced News Latest Update

T20 World Cup 2024 India Squad Announced News Latest Update

T20 World Cup India Squad: टी20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. सिलेक्शन कमेटी के चयन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों के ऐलान को लेकर क्रिकेट के दीवाने बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

पहले माना जा रहा था कि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए 1 मई को टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। क्योंकि 1 मई को टीम का ऐलान करना अनिवार्य था। यह डेडलाइन थी। लेकिन बताया जाता है कि, खिलाड़ियों के चयन को लेकर आज दूसरी मीटिंग के बाद सब फाइनल कर लिया गया। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकार ने अहमदाबाद में सिलेक्शन कमेटी के साथ यह मीटिंग की।

T20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप-2024 के लिए इंडिया की जो टीम क्रिकेट के मैदान में उतरेगी। वो इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज। वहीं शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान जैसे खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच कब हैं?

टी-20 वर्ल्ड कप के मैच अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाने हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ग्रुप ए का हिस्सा है। इसमें भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ है। दूसरा मैच 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। तीसरा मैच 12 जून को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ और ग्रुप का आखिरी मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेला होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

टीम इंडिया पहले टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन थी, जो 2007 में हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया एक बार भी यह ट्रॉफी नहीं जीत सकी. टी20 वर्ल्ड कप में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने अब तक 44 मैच खेले हैं। इनमें से भारत को 15 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 27 मैचों में उसे जीत मिली। एक मैच टाई रहा और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।