Swati Maliwal: संसद में गूंजी GB Road की भयावहता; 'वो 14 साल की लड़की 32 साल की कैसे दिखने लगी?' स्वाती मालीवाल को सुना जाए...

संसद में गूंजी GB Road की भयावहता; 'वो 14 साल की लड़की 32 साल की कैसे दिखने लगी?' स्वाती मालीवाल को सुना जाए...

Swati Maliwal Speak About GB Road Sex Workers In Sansad Video News

Swati Maliwal Speak About GB Road Sex Workers In Sansad Video News

Swati Maliwal on GB Road: दिल्ली में सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया GB Road हमेशा ही चर्चा में रहता है। यहां लालच और धोखे में लड़कियों को जबरन जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जाता है। ऐसी कई लड़कियों और नाबालिग लड़कियों की कहानी बेहद भयावह और दर्दनाक है। यही वजह है कि अब देश की संसद में GB Road की गूंज सुनाई दी है। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने संसद के राज्यसभा सदन में प्रमुखता से GB Road की कहानी बयां की है।

सिर्फ GB Road नहीं, स्वाति मालीवाल ने आज देश के तमाम स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे देह व्यापार और जगह-जगह चलाये जा रहे सेक्स रैकेट्स की भी सीधी तस्वीर बयां की। स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज हाल ये है कि देश की गली-गली में GB Road खुल गए हैं और यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग (DCW) में अपने 9 साल के कार्यकाल में उन्होंने GB रोड पर कई नाबालिग लड़कियों, ट्रैफिकिंग की शिकार लड़कियों को भयानक हालात से बचाया। उन्होंने वहां कोठों को बंद कराने के लिए बहुत मेहनत की।

संसद से GB Road सिर्फ 3km दूर

राज्यसभा में बोलते हुए स्वाती मालिवाल ने कहा, GB Road हमारी संसद से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां 90 वेश्यालय (कोठे) हैं और जहां 5000 महिलाएं हैं, हर दिन उनके साथ कई बार शोषण होता है। कई बार उन्होंने यहां अंडर एज (कम उम्र की) लड़कियां रेसक्यू की हैं। मालीवाल ने एक नाबालिग लड़की की कहानी बताते हुए कहा कि एक लड़की जो करीब 15 साल की थी, जब वह वहां उसे रेसक्यू करने गईं तो उसको तहख़ानों में छुपा रखा था। उस लड़की को बाहर निकालने में 4 से 5 घंटे लग गए। मालीवाल ने बताया कि जब लड़की को निकाला गया तो वो देखने में 32 से 33 साल की लग रही थी।

14 साल की लड़की 32-33 साल की दिखने लगी

स्वाति मालीवाल ने कहा, जब उस लड़की का बोन एज टेस्ट कराया गया तो वह 14 साल की निकली। पूछताक्ष में उसने बताया कि वह 9 साल की उम्र में GB Road पर बेची गई थी और हर दिन उसे ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन लगते थे। जिससे की उसके बॉडी पार्ट बड़े दिखें। उसने बताया कि हर दिन उसके साथ कई लोग शोषण करते थे। स्वाति मालीवाल ने कहा कि जब तक वह उस लड़की तक पहुंची, तब तक वह कई बीमारियों का सामना कर रही थी। उसे कई बीमारियां हो गईं। उसको वहां से रेसक्यू कर दिल्ली सरकार के शेल्टर होम में रखवाया गया।

वो 14 साल की लड़की कहां गायब हो गई...

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने संसद में उस लड़की का आगे जो जिक्र किया। वो वाकई हैरान करने वाला है। स्वाति मालीवाल ने बताया कि लड़की शेल्टर होम से भी कुछ दिन के बाद गायब हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट तक भी यह मामला गया और हाईकोर्ट ने भी लड़की को तलाशने में पूरी जान लगाई लेकिन आज तक वो लड़की कहीं नहीं मिली। स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज भी उन्हें नहीं पता कि वो लड़की कहां है किस हालत में है? जिंदा है भी या नहीं है। ये तो हाल चल रहा है देश में।

गली-गली में GB Road खुले गए

वहीं स्वाति मालीवाल ने कहा, आज हाल ये है कि देश में की गली-गली में GB Road खुल गए हैं। ज्यादातर स्पा सेंटर्स में देह व्यापार हो रहा है और कई जगहों पर सीधे तौर से सेक्स रैकेट चल रहे हैं। देश के कई स्पा सेंटर्स में धड़ल्ले से गलत काम किया जा रहा है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह कई स्पा सेंटर्स पर रेड कर चुकी हैं। रेड के दौरान एक स्पा में जब वह अंदर घुसी तो उन्होंने देखा की वहां एक लड़की जो 16 साल की स्टूडेंट थी। वो कमरे में थी और उसके साथ 2 आदमी शोषण कर रहे थे। हमने वहां से उसे रेसक्यू किया। मालीवाल ने कहा कि इन मामलों में काफी FIR भी हुई हैं, जांच भी हो रही है लेकिन इस संबंध में सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।

क्रॉस जेंडर मसाज पर रोक लगनी चाहिए

स्वाति मालीवाल ने मांग की है, सरकार को पूरे देश में सभी स्पा सेंटरो के नियम तय करने चाहिए और क्रॉस जेंडर मसाज पर रोक लगानी चाहिए। अन्यथा कुछ नहीं होने वाला। स्वाति मालिवाल ने कहा कि मैंने 8 महीने की बच्ची से लेकर 90 साल की दादी तक के यौन शोषण के मामले हैंडल किए हैं। स्वाती मालिवाल ने का कहना था कि रेप कपड़ों से नहीं होता, सोच से होता है। कपड़े तो बहाने हैं और समस्या केवल सोच की है। हम सबके घर में भी तो मां है, बहन है पत्नी है और बेटी है। आज अगर हम किसी और की बेटी के साथ अन्याय देखकर चुप रह जायें तो कल हमारे घरों की बारी भी हो सकती है।