हरियाणा में दरोगा पर गोलीबारी: पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध शख्स को रोका तो चला दी गोली, मचा हड़कंप

हरियाणा में दरोगा पर गोलीबारी: पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध शख्स को रोका तो चला दी गोली, मचा हड़कंप

Suspicious man fired at Haryana Police Daroga

Suspicious man fired at Haryana Police Daroga

Haryana News : अभी पिछले दिनों जींद के गांव पीपलथा में हरियाणा पुलिस पर हमले की खबर सामने आई थी और अब एक बार फिर ऐसी ही एक खबर है| ताजी खबर हरियाणा के यमुनानगर से है| जहां हरियाणा पुलिस के एक दरोगा पर गोलीबारी की गई है| मिली जानकारी के अनुसार, गनीमत इतनी रही कि गोली लगने से दरोगा की जान नहीं गई| दरोगा घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है| वहीं, इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है और हमलावर को लेकर आगे की कड़ी कार्रवाई की जा रही है| हालांकि, हमलावर फरार है|

संदिग्ध शख्स को रोका तो चला दी गोली ....

बताया जाता है कि, पेट्रोलिंग के दौरान यह घटना घटी| दरअसल, जब पेट्रोलिंग के दौरान दरोगा ने एक संदिग्ध शख्स को रुकने को कहा तो उसने अचानक से दरोगा पर गोलीबारी कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहा| इधर, गोलीबारी से घायल दरोगा को फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया| जहां दरोगा का इलाज हुआ|

जींद की घटना में क्या हुआ था?

बतादें कि, यहां हरियाणा पुलिस पर उस वक्त हमला बोला गया जब वह कुछ हमलावरों की तलाश में पहुंची हुई थी| बताया जाता है कि पुलिस टीम जैसे ही यहां पहुंची तो गांव के लोग आक्रोश में आ गए और टीम पर जबरदस्त तरीके से हमला बोल दिया| आलम यह रहा है कि पुलिस को अपनी जान बचानी पड़ी| हमले की सूचना पर अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर पहुंचना पड़ा| जिसके बाद गांव के लोगों के हमले के बीच फंसे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा हुई|