SuShasan Tihar: धमतरी को मिली 465 करोड़ की विकास सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किए कई बड़े ऐलान

SuShasan Tihar: धमतरी को मिली 465 करोड़ की विकास सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किए कई बड़े ऐलान

SuShasan Tihar: Dhamtari Receives Development

SuShasan Tihar: Dhamtari Receives Development

रायपुर: SuShasan Tihar: Dhamtari Receives Development, छत्तीसगढ़ के धमतरी को सुशासन तिहार अभियान के अंतर्गत बड़ी सौगात मिली है। रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जिले को 465 करोड़ रुपये की लागत के 102 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये लागत के 52 कार्यों का भूमिपूजन तथा 41 करोड़ 50 लाख 48 हजार रुपये से अधिक लागत के 50 कार्यों का लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों के माध्यम से जिले में सड़क, पेयजल, नगरीय अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सुशासन तिहार से लोगों को मिली राहत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान की कार्यसंस्कृति के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित सुशासन तिहार अभियान के माध्यम से गांव-गांव में क्लस्टरवार शिविर लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

  • धमतरी जिले को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात
  • 465 करोड़ रुपये की लागत से 102 विकास कार्यों को मंजूरी
  • रूद्री चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क, स्कूल के लिए भी फंड
  • 1 मई से 10 जून तक राज्य में चलेगा सुशासन तिहार अभियान


कौन-कौन सी सौगातें मिलीं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरीवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने अम्बेडकर चौक धमतरी से रूद्री चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण, धमतरी में पेयजल हेतु इंटेकवेल निर्माण, रानी दुर्गावती चौक से बिलाईमाता मंदिर तक गौरवपथ निर्माण, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद भवन के लिए डेढ़ करोड़ रुपये तथा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।