Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति; चीफ जस्टिस शील नागू को SC का जज बनाया

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति; पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को SC का जज बनाया, कानून मंत्री ने शेयर की लिस्ट

Supreme Court 5 New Judges Appoint Law Minister Shares Names

Supreme Court 5 New Judges Appoint Law Minister Shares Names

Supreme Court New Judges: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (1 जून) को 5 नए जजों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी और चीफ जास्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की सलाह के बाद देश के विभिन्न हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट का जज लगाया गया है। भारत के कानून मंत्री (India Law Minister) अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी जानकारी दी और नवनियुक्त जजों को बधाई दी।

कानून मंत्री ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली और सीनियर वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना को भारत के सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है।

यहां आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए गए शील नागू ने 9 जुलाई 2024 को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की पद की शपथ ली थी। वे इससे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।

Supreme Court 5 New Judges Appoint Law Minister Shares Names