Suniel Shetty ने KL Rahul की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, एक्टर ने बताया कैसा लगता है दामाद के लिए
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Suniel Shetty ने KL Rahul की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, एक्टर ने बताया कैसा लगता है दामाद के लिए

Suniel Shetty On KL Rahul Trolls

Suniel Shetty On KL Rahul Trolls

Suniel Shetty On KL Rahul Trolls: सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल संग इसी साल जनवरी के महीने में शादी रचाई थी. वहीं अथिया के साथ-साथ सुनील शेट्टी अपने दामाद को भी प्यार करते हैं. ससुर और दामाद एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. वहीं अब इसका सबूत भी उन्होंने दे दिया है. 

सुनील शेट्टी को सताई दामाद की चिंता

सुनील शेट्टी ने अपने दामाद जी को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि 'उन्हें बहुत बुरा लगता है जो कोई राहुल को ट्रोल करता है. जी हां, हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान वे कहते हैं कि 'मुझे राहुल और अथिया से भी ज्यादा तकलीफ होती है, जब कोई राहुल के बारे में बुराभला बोलता है. लेकिन राहुल हमेशा मुझे समझाता है और कहता है कि पापा आप इन सभी बातों को दिल से मत लगाओ. मेरा बल्ला बोलेगा.'

कहा- मुझे बुरा लगता है जब कोई राहुल को ट्रोल करता है

सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि 'मैं क्रिकेट को लेकर काफी सुपर टिशियस हूं. जब-जब राहुल फील्ड पर आते हैं तो मैं बहुत ज्यादा घबरा जाता हूं. आखिर वह मेरा बच्चा है. मैं हमेशा यही चाहूंगा कि वह जीत कर आए.  मैं जब उसकी आंखों में देखता हूं तो मुझे ये एहसास होता है कि ये कितनी बड़ी चीज है.'

एक्टर कहते हैं कि 'आपका बच्चा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता है तो आप अंदर ही अंदर परेशान हो जातो हो. मुझे पता है कि राहुल पूरी दुनिया के लिए एक बेहतरीन प्लेयर है लेकिन मैं उसे अपने बच्चे की तरह देखता हूं.'

यह पढ़ें:

गुटखा विज्ञापन मामले में अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अजय देवगन को नोटिस

'एनिमल' में रणबीर कपूर का पेट देख आप भी हैं हैरान! अब असलियत देख लोग कर रहे आलोचना

नहीं रहे जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से हारे जिंदगी की जंग